बस्ती। जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना ने शनिवार को जिला निर्वाचन कार्यालय, सदर तहसील स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था एवं रखरखाव से संबंधित अभिलेखों का गहन जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौजूद अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाए रखने तथा सभी अभिलेखों को अद्यतन रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ईवीएम की सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी, कर्मचारी तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment