<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, March 31, 2026

अमेठी में दर्दनाक हादसा : ट्रेन में चढ़ते समय फिसला युवक, इलाज के लिए जा रहा था लखनऊ


अमेठी। जिले के निहालगढ़ रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में युवक की जान चली गई। जानकारी के अनुसार, पिछूती कोट गांव निवासी 27 वर्षीय शिवम सिंह अपनी भाभी खुशबू और उनके दो जुड़वा बच्चों के साथ लखनऊ दवा लेने जा रहे थे।
बताया गया कि सुबह करीब 5 बजे सुल्तानपुर से मुंबई जाने वाली लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान यह हादसा हुआ। शिवम पहले बच्चों को सुरक्षित ट्रेन में चढ़ा चुके थे और भाभी को चढ़ाने की कोशिश कर रहे थे, तभी अचानक उनका पैर फिसल गया और वह प्लेटफार्म व ट्रेन के बीच गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।मौके पर मौजूद आरपीएफ जवानों ने उन्हें तुरंत बाहर निकालकर ट्रॉमा सेंटर, जगदीशपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
भाभी खुशबू के अनुसार, शिवम सुबह करीब 4 बजे अपनी मौसी के घर से इलाज के लिए पैसे लेकर निकले थे और बच्चों की दवा के लिए लखनऊ जा रहे थे।घटना की सूचना मिलते ही परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक के पिता राम मनोरथ सिंह और माता दुर्गावती गहरे सदमे में हैं। परिवार में बड़ा भाई सूरत में काम करता है।
बताया जा रहा है कि 28 अप्रैल को शिवम की बहन की गोद भराई का कार्यक्रम तय था, लेकिन उससे पहले ही यह हादसा हो गया, जिससे पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।पुलिस ने मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। स्टेशन अधीक्षक के अनुसार, हादसे के बाद ट्रेन को कुछ समय के लिए रोका गया और फिर गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages