<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, March 7, 2026

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगरा दौरा : साढ़े तीन घंटे शहर में रहेंगे सीएम


आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को शहर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री सुबह 10ः10 बजे खेरिया एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से सीधे अमर कन्वेंशन सेंटर में आयोजित भाजपा और संघ की बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद यथार्थ सुपरस्पेशिलिटी हॉस्पिटल का शुभारंभ करेंगे।
- साढ़े तीन घंटे शहर में रहेंगे सीएम
मुख्यमंत्री शहर में साढ़े तीन घंटे रहेंगे। केंद्रीय हिंदी संस्थान मैदान में हेलीपैड बनाया गया है। मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर से आगरा से मथुरा के लिए रवाना होंगे। उधर, मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने अधिकारियों के साथ बैठक की। नगर निगम की टीम ने एमजी रोड और नेशनल हाईवे-19 के आसपास कुत्तों और बेसहारा पशुओं को पकड़ने का अभियान चलाया। कई जगहों पर सड़कों की मरम्मत भी की गई।
- सुबह पहुंचेंगे खेरिया एयरपोर्ट, सीधे अमर कन्वेंशन सेंटर पहुंचेंगे
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ से राजकीय वायुयान से शनिवार सुबह 10ः10 बजे खेरिया एयरपोर्ट पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री का स्वागत किया जाएगा और वह सीधे अमर कन्वेंशन सेंटर, होटल अमर के पास आयोजित बैठक में पहुंचेंगे जहां दोपहर 12ः50 बजे तक रहेंगे फिर सिकंदरा स्थित यथार्थ सुपरस्पेशिलिटी हॉस्पिटल पहुंचेंगे। दोपहर 1ः10 बजे हॉस्पिटल का शुभारंभ करेंगे। दोपहर 1ः45 बजे केंद्रीय हिंदी संस्थान के मैदान में बनाए गए हेलीपैड में पहुंचेंगे।
- मथुरा के लिए होंगे रवाना
हेलीकाप्टर से मथुरा के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए शुक्रवार को डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने बैठक की। सरकारी योजनाओं की समीक्षा करते हुए बुकलेट तैयार की गई। नगर निगम की टीम ने टाटा गेट एयरपोर्ट, फतेहाबाद रोड, खंदारी, शाहगंज, एमजी रोड में विशेष अभियान चलाया। होर्डिंग्स और बैनर उतरवाए गए। मुख्यमंत्री के रूट में डिवाइडरों की रंगाई-पुताई का भी कार्य किया गया।
नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल ने संबंधित रूट का निरीक्षण किया। निगम की टीम ने दो दर्जन कुत्ते और बेसहारा पशुओं को भी पकड़ा। कई सड़कों में गड्ढों को भरने का भी कार्य किया गया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages