<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, March 14, 2026

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर जिलाधिकारी ने परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा


बस्ती। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा के दृष्टिगत जनपद में बनाए गए परीक्षा केन्द्रों का जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह भी उनके साथ मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने महिला डिग्री कॉलेज, ए.पी.एन. डिग्री कॉलेज तथा गोविंद राम सेकेंडरी इंटर कॉलेज पहुंचकर परीक्षा केन्द्रों की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास द्वार, पेयजल, शौचालय सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना ने केन्द्र व्यवस्थापकों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नकल-विहीन वातावरण में संपन्न कराया जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने अभ्यर्थियों के प्रवेश के समय सघन जांच सुनिश्चित करने तथा सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही परीक्षा कक्षों की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और अभ्यर्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की भी जांच की।
इसके पश्चात जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन में स्थापित कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया और वहां से परीक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं की निगरानी के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages