<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, March 31, 2026

मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला सुरक्षा व स्वावलंबन को लेकर जनपद में चला व्यापक जागरूकता अभियान

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति 5.0 द्वितीय चरण अभियान के तहत जनपद में महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

अभियान के अंतर्गत पुलिस टीमों ने महिला सुरक्षा एवं सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। साथ ही ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद स्थापित किया गया और उनकी समस्याओं का त्वरित एवं विधिपूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया।

एंटी रोमियो टीमों द्वारा बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं, बालिकाओं एवं आमजन को मिशन शक्ति 5.0 के उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान महिलाओं के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम, उनके अधिकारों की रक्षा तथा आत्मरक्षा के उपायों के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रमों में महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चिकित्सा सेवा 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा cybercrime.gov.in पोर्टल के बारे में जानकारी देते हुए इनके उपयोग के लिए प्रेरित किया गया।

अभियान के तहत थाना कोतवाली खलीलाबाद द्वारा मधुकुंज तिराहा व समय माता मंदिर, महिला थाना द्वारा जिला अस्पताल, थाना धनघटा पुलिस द्वारा ग्राम लौली, महाखरपुर व भंडा, थाना महुली द्वारा ग्राम मुकुंदपुर तथा थाना बखिरा द्वारा नंदौर चौराहा व ग्राम सभा नंदौर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं, बालिकाओं एवं छात्राओं को पंपलेट वितरित किए गए।

इस दौरान महिला बीट अधिकारियों एवं मिशन शक्ति टीमों ने चौपाल शैली में संवाद सत्र आयोजित कर महिलाओं को सरकारी योजनाओं, आत्मरक्षा के उपायों एवं हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं को निडर होकर अपनी बात रखने और किसी भी प्रकार के अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages