रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मंगलवार काे राजधानी रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री आज सुबह 11:15 बजे दीनदयाल उपाध्याय चौक में 108 संजीवनी एक्सप्रेस के तहत 375 नई एम्बुलेंस का शुभारंभ करेंगे । यह पहल विशेष रूप से ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को तेज और प्रभावी बनाने के लिए की गई है।
नया रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में 375 आधुनिक एंबुलेंस को 108 सेवा में शामिल किया जाएगा। इनमें 300 बेसिक लाइफ सपोर्ट, 70 एडवांस लाइफ सपोर्ट, 5 नियो-नेटल एंबुलेंस (नवजात शिशुओं के लिए) ये सभी एंबुलेंस अत्याधुनिक तकनीकों से लैस हैं, जिससे मरीजों को त्वरित और बेहतर इलाज मिल सकेगा। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री, सांसद, विधायक और सीजीएमएससी के अध्यक्ष भी मौजूद रहेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री साय शाम 5:40 बजे धरसींवा में नए तहसील कार्यालय का उद्घाटन करेंगे, जिससे स्थानीय प्रशासनिक सुविधाओं में सुधार होगा। शाम 6 बजे मुख्यमंत्री कुंवरगढ़ में आयोजित महोत्सव में भाग लेंगे और स्थानीय कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। रात 9 बजे रायपुर लौटकर महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव में शामिल होंगे।
No comments:
Post a Comment