वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), यात्रीकर अधिकारी एवं पुलिस विभाग के संयुक्त अभियान के अंतर्गत जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान कुल 37 वाहनों का चालान किया गया, जबकि 7 वाहनों को जनपद के विभिन्न थानों में निरुद्ध किया गया।
परिवहन विभाग की ओर से बताया गया कि 10 मार्च 2026 से 16 मार्च 2026 तक बकाया कर में संचालित वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
विभाग ने जनपद के सभी वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे अपने वाहनों का बकाया कर जमा कराने के बाद ही वाहन का संचालन करें। अन्यथा बकाया कर के साथ वाहन संचालित पाए जाने पर नियमानुसार सख्त प्रवर्तन कार्रवाई की जाएगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी वाहन स्वामी की होगी।
इस अभियान में सुरेश कुमार (सम्भागीय परिवहन अधिकारी-प्रवर्तन), प्रदीप कुमार श्रीवास्तव (यात्रीकर अधिकारी), अवधेश तिवारी (यातायात निरीक्षक, बस्ती) सहित प्रवर्तन स्टाफ मौजूद रहा।

No comments:
Post a Comment