<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, March 10, 2026

औड़िहार–सारनाथ के बीच 12 मार्च से चलेगी डेमू विशेष ट्रेन

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


गोरखपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 05163/05164 औड़िहार–सारनाथ–औड़िहार डेमू विशेष गाड़ी का संचालन 12 मार्च से 15 मई 2026 तक प्रतिदिन 65 फेरों के लिए किया जाएगा।

05163 औड़िहार–सारनाथ डेमू विशेष गाड़ी 12 मार्च से 15 मई 2026 तक औड़िहार से दोपहर 12:35 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन सिधौंना रामपुर हाल्ट पर 12:43 बजे, रजवाड़ी पर 12:53 बजे तथा कादीपुर स्टेशन पर 13:04 बजे रुकते हुए सारनाथ 13:20 बजे पहुंचेगी।

वापसी में 05164 सारनाथ–औड़िहार डेमू विशेष गाड़ी सारनाथ से 13:50 बजे प्रस्थान कर कादीपुर से 14:02 बजे, रजवाड़ी से 14:10 बजे तथा सिधौंना रामपुर हाल्ट से 14:17 बजे छूटकर औड़िहार 14:35 बजे पहुंचेगी।

रेलवे प्रशासन के अनुसार यह विशेष ट्रेन डेमू रेक से संचालित की जाएगी, जिससे क्षेत्र के यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages