<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, March 10, 2026

सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान की समीक्षा बैठक, लंबित ऋण प्रकरण एक सप्ताह में निस्तारित करने के निर्देश

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संतकबीरनगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजनाओं की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी भी उपस्थित रहे।

बैठक में उपायुक्त उद्योग एवं सदस्य सचिव द्वारा योजना की अद्यतन प्रगति की विस्तृत जानकारी दी गई। बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए जनपद का लक्ष्य 1600 निर्धारित किया गया है, जिसके सापेक्ष 2996 आवेदन पत्र विभिन्न बैंकों को ऑनलाइन भेजे गए हैं। इनमें से 1386 आवेदन पत्र बैंकों द्वारा स्वीकृत किए गए हैं तथा 1255 आवेदनों का ऋण वितरण किया जा चुका है।

यह भी बताया गया कि मिशन कार्यालय द्वारा 18 मार्च 2026 और 25 मार्च 2026 को वृहद ऋण वितरण शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित सभी जिला बैंकर्स, क्षेत्रीय प्रबंधकों और जिला समन्वयकों को निर्देशित किया कि योजना के अंतर्गत विभिन्न बैंक शाखाओं में लंबित ऋण पत्रावलियों का निस्तारण एक सप्ताह के भीतर सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी ने अग्रणी जिला प्रबंधक, एसबीआई लीड बैंक संतकबीरनगर को निर्देश दिया कि उद्योग विभाग की योजनाओं में लंबित आवेदन पत्रों का नियमित फॉलोअप करते हुए प्रगति सुनिश्चित करें, ताकि मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की प्रगति में सुधार हो सके।

बैठक में जिलाधिकारी ने मार्च 2026 के लिए निर्धारित लक्ष्य को हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ इंडिया की खराब प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की, जबकि उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की बेहतर प्रगति की सराहना की।

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने उपायुक्त उद्योग एवं जिला बैंक समन्वयकों को निर्देशित किया कि 18 व 25 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले वृहद ऋण वितरण शिविरों में अधिक से अधिक ऋण वितरण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों का एक सप्ताह के भीतर निस्तारण करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग राज कुमार शर्मा, जितेन्द्र कुमार गौतम, सहायक आयुक्त उद्योग, जनपद स्तरीय अधिकारी एवं जिला बैंक समन्वयक सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages