बस्ती। मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के खझौला निवासी विवेक सिंह पुत्र वीरेन्द्र सिंह ने समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी सदर को पत्र देकर गड़ही संख्या 340 पर हुए कथित अवैध कब्जे को लेकर कार्रवाई की मांग की है।
प्रार्थना पत्र में विवेक सिंह ने आरोप लगाया है कि मनोज सिंह पुत्र ओंकर सिंह, गंगाराम पुत्र रामानन्द, शिवदास पुत्र लालमन और हरीराम पुत्र बृजमोहन द्वारा गड़ही की भूमि पर अवैध रूप से मकान बनाकर कब्जा कर लिया गया है।
उन्होंने बताया कि तहसीलदार बस्ती द्वारा उक्त प्रकरण में बेदखली व क्षतिपूर्ति का आदेश दिए जाने के बावजूद लेखपाल अर्पित श्रीवास्तव और संबंधित कानूनगो कब्जा हटवाने में आनाकानी कर रहे हैं।
विवेक सिंह ने प्रशासन से मांग की है कि टीम गठित कर गड़ही की भूमि को खाली कराया जाए तथा दोषियों से जुर्माना वसूला जाए।

No comments:
Post a Comment