वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
संत कबीर नगर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जनपद में 24 मार्च 2026 को पूर्वाह्न 10:00 बजे से सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन ओम रिजॉर्ट एंड मैरिज लॉन, सियरा सांथा, धनघटा रोड स्थित परिसर में संपन्न होगा।
जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सामूहिक विवाह में जनपद के सभी 09 विकासखंडों से चयनित आवेदक जोड़ों का विवाह विधिवत संपन्न कराया जाएगा।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित करने के लिए जिलाधिकारी द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां सुनिश्चित की गई हैं। आयोजन स्थल पर सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, विवाह मंडप की व्यवस्था, वीआईपी स्वागत, जलपान, स्वास्थ्य सेवाएं एवं एंबुलेंस, अग्निशमन, विद्युत सुरक्षा, सफाई व्यवस्था तथा वीडियोग्राफी सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए संबंधित अधिकारियों को प्रभारी नामित करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन की ओर से सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध और सुचारु रूप से पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है, ताकि सामूहिक विवाह कार्यक्रम सकुशल संपन्न हो सके।

No comments:
Post a Comment