<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, March 25, 2026

महावीर जयंती पर अवकाश के बावजूद 31 मार्च को खुलेंगे बैंक व कोषागार

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। 31 मार्च 2026 को महावीर जयंती का सार्वजनिक अवकाश घोषित है, लेकिन चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम दिन होने के कारण जनपद के सभी शासकीय कार्य करने वाले बैंक शाखाएं एवं कोषागार खुले रहेंगे।

जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना ने बताया कि वित्तीय वर्ष की समाप्ति के चलते इस दिन राजकीय राजस्व प्राप्ति एवं भुगतान से संबंधित कार्यों में अत्यधिक लेन-देन होना स्वाभाविक है। इसे ध्यान में रखते हुए शासन के निर्देशानुसार सभी संबंधित बैंक शाखाओं और कोषागार को खुले रखने का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने बताया कि आमजन, व्यापारी तथा विभागीय अधिकारी इस दिन अपने आवश्यक वित्तीय कार्य निर्बाध रूप से संपन्न कर सकेंगे।

No comments:

Post a Comment

Pages