<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, March 25, 2026

महादेव मंदिर परिसर का होगा विकास, शासन से 1.39 करोड़ की स्वीकृति - नीलम सिंह राना

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। नगर पंचायत नगर के महादेव मंदिर परिसर को विकसित किया जाएगा। उत्तर प्रदेश शासन के उप सचिव राजेश्वरी प्रसाद ने वंदन योजना के अंतर्गत इसकी स्वीकृति जारी कर दी है। प्रदेश के विभिन्न जनपदों के पौराणिक व धार्मिक स्थलों के विकास हेतु जारी सूची में बस्ती जिले के नगर बाजार को शामिल करते हुए सरकार ने नवरात्रि का विशेष उपहार दिया है।

यह जानकारी देते हुए नगर पंचायत नगर की अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने बताया कि नगर कप्तानगंज मार्ग पर स्थित पौराणिक शिव मंदिर परिसर में महाशिवरात्रि के अवसर पर भव्य मेला लगता है, जिसमें पूरे जिले से श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा 1 करोड़ 39 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान करते हुए पहली किस्त भी जारी कर दी गई है।

श्रीमती राना ने बताया कि इससे पहले भी नगर पंचायत द्वारा सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और सौंदर्यीकरण के लिए श्री दुर्गा मंदिर नगर, श्री दुर्गा मंदिर हरनखा, ऐतिहासिक स्थल राजकोट तथा अमर शहीद राजा उदय प्रताप सिंह प्रतिमा स्थल का विकास कार्य कराया जा चुका है। इसके अलावा अमर बलिदानी स्तंभ, ऑपरेशन सिन्दूर स्मृति तिरंगा ध्वज और स्वामी विवेकानन्द की प्रतिमा स्थापना जैसे कार्य भी पूरे किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि विकास, विरासत और सेवा के माध्यम से नगर को देश के नक्शे पर स्थापित करना उनकी प्राथमिकता है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages