बस्ती। शनिवार को सुनीता देवी सेवा संस्थान द्वारा “एक रक्तदान माँ के नाम” अभियान की कड़ी में अस्पताल चौराहे के निकट स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 25 लोगों ने रक्तदान कर मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।
शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना और जरूरतमंद मरीजों के लिए अधिक से अधिक रक्त संग्रह करना रहा। संस्थान के शिवशंकर गुप्ता, मोहन्ती गुप्ता, विशाल गुप्ता एवं शिवानी गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
रक्तदाताओं को अंगवस्त्र एवं ‘एक पेड़ माँ के नाम’ भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्थान के पदाधिकारियों ने कहा कि रक्तदान महादान है, जिससे कई लोगों का जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने लोगों से नियमित रक्तदान करने की अपील की।
शिविर के सफल आयोजन में चिकित्सा टीम का विशेष सहयोग रहा। प्रमुख रूप से विकास गुप्ता, पल्लव श्रीवास्तव, अशोक तिवारी, आशुतोष पाण्डेय, अभिषेक वर्मा, राजकुमार पाण्डेय, रोहन तिवारी, हर्ष कसौधन, वैष्णव पाण्डेय, अमित श्रीवास्तव, जावेद अहमद, राहुल कुमार गुप्ता, संजू गुप्ता, शिवानी गुप्ता सहित कुल 25 लोगों ने रक्तदान किया।
इसके अतिरिक्त बस्ती चेरिटेबल ब्लड बैंक के शिवम मिश्र, मुकेश गौतम, विजय शुक्ल, जितेन्द्र आदि का भी सराहनीय योगदान रहा।

No comments:
Post a Comment