गोरखपुर। रेलवे प्रशासन ने अपरिहार्य कारणों से रांची-गोरखपुर एवं गोरखपुर-रांची होली विशेष गाड़ियों को रद्द करने की सूचना दी है।
रांची से चलने वाली 08629 रांची-गोरखपुर गाड़ी 23 और 30 मार्च, 2026 को रद्द रहेगी।
गोरखपुर से चलने वाली 08630 गोरखपुर-रांची गाड़ी 25 मार्च और 01 अप्रैल, 2026 को रद्द रहेगी।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से कहा है कि वे अपनी यात्रा की योजना में परिवर्तन कर लें और आगामी यात्रा के लिए वैकल्पिक ट्रेन का उपयोग करें।
.jpg)
No comments:
Post a Comment