<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, March 14, 2026

आर्य समाज गांधीनगर बस्ती की 107 वे वार्षिकोत्सव के अवसर पर विशाल शोभा यात्रा निकाली गई


बस्ती। आर्य समाज गांधीनगर बस्ती की 107 वे वार्षिकोत्सव के अवसर पर विशाल शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें रथ पर सवार देश के माने जाने भजनोपदेशक मुकेश शास्त्री एवं सत्येंद्र वर्मा ने अपने भजनों से लोगों को देव यज्ञ की महिमा बताते हुए आमजन से वेद की ओर लौटने का नारा दिया। उपदेशक हरिहर मुनि ने कहा कि आज समाज आडंबर में डूबा हुआ है सिर्फ आर्य समाज ही लोगों को सही रास्ते पर ला सकता है।  

     विशाल शोभायात्रा रौता चौराहे से होते हुए गांधीनगर आर्य समाज पर संपन्न हुई। वार्षिकोत्सव का कार्यक्रम 17 मार्च तक चलेगा जिसमें देश के ओजस्वी वक्ता आचार्य योगेश जी भारद्वाज एवं पंडित रविंद्र आर्य भी भाग ले रहे हैं।
     शोभायात्रा में देवव्रत, घनश्याम सिंह, सुभाष आर्य, प्रधान बृज किशोर आर्य, मुरलीधर भारती, गरुड़ध्वज पांडे, मीना आर्य ,आलोक,अर्जुन वर्मा, सुरेंद्र शर्मा, अशोक कुमार श्रीवास्तव, कलावती आर्य, उपेंद्र शर्मा कृष्ण गोपाल, राधेश्याम आर्य, आशा श्रीवास्तव, किरन मिश्रा, सूर्य प्रकाश सिंह,मुकेश शास्त्री,  मनोज कुमार ,वेद बाबू, किरनबाला श्रीवास्तव सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages