<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, February 19, 2026

अमित शाह असम में करेंगे वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम–II का शुभारंभ

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


नई दिल्ली/असम। अमित शाह 20 फरवरी 2026 को असम के कछार जिले के नाथनपुर गांव में वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम–II (VVP–II) का औपचारिक शुभारंभ करेंगे। यह कार्यक्रम सीमावर्ती गांवों के समग्र विकास और राष्ट्रीय सुरक्षा को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम–II का उद्देश्य सैचुरेशन-बेस्ड और कन्वर्जेंस-ड्रिवन अप्रोच के माध्यम से सीमांत गांवों का पूर्ण और सतत विकास सुनिश्चित करना है। योजना के तहत बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, आवश्यक सेवाओं की उपलब्धता बढ़ाने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित करने पर विशेष जोर दिया जाएगा। यह पहल विकसित भारत @2047 के विज़न के अनुरूप सुरक्षित, मजबूत और समृद्ध बॉर्डर कम्युनिटीज के निर्माण में सहायक होगी।

कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण पहलू यह भी है कि इससे सीमावर्ती क्षेत्रों के निवासी सीमा सुरक्षा में सक्रिय भागीदारी कर सकेंगे। स्थानीय लोगों को सजग बनाकर सीमापार अपराधों की रोकथाम और आंतरिक सुरक्षा को मजबूती देने में मदद मिलेगी।

केंद्र सरकार की इस योजना पर वित्त वर्ष 2028-29 तक कुल ₹6,839 करोड़ खर्च किए जाएंगे। VVP–II को देश के 15 राज्यों और 2 केंद्रशासित प्रदेशों में लागू किया जाएगा, जिससे सीमावर्ती क्षेत्रों के सामाजिक-आर्थिक विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages