<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, February 19, 2026

हॉकी खिलाड़ी एलियम्मा मैथ्यूज ने नवनिर्मित स्पोर्ट्स जिम का किया उद्घाटन

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक एवं संरक्षक, पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ (नरसा) उदय बोरवणकर की गरिमामयी उपस्थिति में अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी एलियम्मा मैथ्यूज ने 19 फरवरी 2026 को सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में नवनिर्मित ‘स्पोर्ट्स जिम’ का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक विनोद कुमार शुक्ल, प्रमुख विभागाध्यक्ष, तीनों मंडलों के मंडल रेल प्रबंधक, मुख्यालय एवं मंडल के वरिष्ठ रेल अधिकारी, नरसा के पदाधिकारी, खिलाड़ी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

उद्घाटन के बाद महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने स्पोर्ट्स जिम का गहन निरीक्षण किया तथा स्थापित आधुनिक उपकरणों की जानकारी प्राप्त की। जिम में खिलाड़ियों की फिटनेस को ध्यान में रखते हुए ट्रेडमिल, वेट ट्रेनिंग सेट, चिन-अप बार, चेस्ट प्रेस, लैट पुलडाउन, एक्सरसाइज साइकिल सहित अन्य अत्याधुनिक उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं।

इसके उपरांत लॉन टेनिस कोर्ट पर मिश्रित युगल टेनिस मैच का आयोजन हुआ। मैच में वरिष्ठ उप महाप्रबंधक एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी तुषार कान्त पाण्डेय तथा महानिरीक्षक-सह-प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त/रेलवे सुरक्षा बल सत्य प्रकाश की जोड़ी ने मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन एवं महासचिव/नरसा व मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के साथ शानदार खेल का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के अंत में महाप्रबंधक बोरवणकर, अपर महाप्रबंधक विनोद कुमार शुक्ल एवं अन्य अधिकारियों ने रेलवे स्टेडियम परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन आसिफ जहीर ने किया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages