<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, February 20, 2026

देश में चल रही 32 फेक यूनिवर्सिटीज


नई दिल्ली। देश के 12 राज्यों में 32 फेक यूनिवर्सिटीज चल रही है जिसमें अकेले दिल्ली में 12 ऐसी यूनिवर्सिटीज हैं। दूसरे नंबर पर यूपी है जहां चार फेक यूनिवर्सिटीज चल रही हैं। यूजीसी नेट फेक यूनिवर्सिटीज की सूची जारी की है। आंध्र, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र व बंगाल में दो-दो फेक यूनिवर्सिटीज इसमें शामिल है। ये संस्थान "ओपन यूनिवर्सिटी", "अल्टरनेटिव मेडिसिन", "पेस यूनिवर्सिटी" जैसे आकर्षक नामों का उपयोग कर छात्रों को भ्रमित करते हैं। यूजीसी ने इनसे अलर्ट रहने की सलाह दी है।

- दिल्ली में सबसे अधिक 

यूजीसी के दाता के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 12 ऐसी फेक यूनिवर्सिटीज चल रही है। इसमें अधिकतर मैनेजमेंट से जुड़ी यूनिवर्सिटीज है।

- यूपी में चार्ज यूनिवर्सिटी फर्जी 

प्रयागराज में गांधी हिंदी विद्यापीठ, अलीगढ़ में नेताजी सुभाष चंद्र बोस, लखनऊ में भारतीय शिक्षा परिषद, नोएडा में महामाया टेक्निकल यूनिवर्सिटी यूजीसी की फेक यूनिवर्सिटीज लिस्ट में है।

- यूजीसी ने क्या कहा

 यूजीसी ने स्पष्ट किया है कि इन संस्थाओं को डिग्री प्रदान करने का कोई अधिकार नहीं है। विशेषज्ञों का कहना है कि छात्रों को दाखिला लेने से पहले यूजीसी की अधिकारी वेबसाइट पर विश्वविद्यालय की मान्यता आवश्यक जांच लेनी चाहिए, ताकि उनके करियर और भविष्य के साथ कोई धोखा ना हो सके। यूजीसी के अनुसार यह संस्थान फर्जी इसलिए घोषित किए गए हैं क्योंकि इनके पास डिग्री देने का कोई कानूनी अधिकार नहीं है। कारण स्पष्ट है कि यूजीसी एक्ट, 1956 के प्रावधानों से जुड़े हैं। संसद या राज्य विधानमंडल द्वारा स्थापित विश्वविद्यालय, यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त डीम्ड यूनिवर्सिटीज, विशेष रूप से अधिकृत संस्थान को ही डिग्री देने का अधिकार है। इसके अलावा किसी को अधिकार नहीं है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages