<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, February 19, 2026

मकान मालिक ने किरायेदारों पर अवैध कब्जे व धमकी का लगाया आरोप, एसपी से लगाई गुहार

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। कोतवाली थाना क्षेत्र के पिकौरा दत्तू राय निवासी मकान संख्या 143 के स्वामी विख्यात रंजन उर्फ अभिमन्यु ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर अपने किरायेदारों पर अवैध कब्जे की कोशिश और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

पीड़ित ने बताया कि उनके मकान में रह रहे रत्नेश शुक्ला, अनुराग शुक्ला और संजय सिंह उनकी असहाय स्थिति का लाभ उठाकर मकान पर कब्जा करना चाहते हैं। माता-पिता के निधन के बाद वे घर में अकेले रहते हैं और लगातार मिल रही धमकियों के कारण भयभीत हैं।

विख्यात रंजन के अनुसार, पूर्व में थाना कोतवाली में शिकायत पर दोनों पक्षों को बुलाया गया था, जहां किरायेदारों ने लिखित रूप से 2 से 3 माह में मकान खाली करने का आश्वासन दिया था। तीन माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी मकान खाली नहीं किया गया।

उन्होंने बताया कि 1 नवंबर 2025 को थाना कोतवाली में एफआईआर भी दर्ज कराई गई, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई और न ही सुरक्षा उपलब्ध कराई गई है। पीड़ित का कहना है कि यदि उनके साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित लोगों की होगी।

उन्होंने प्रशासन से तत्काल कठोर वैधानिक कार्रवाई कर मकान खाली कराने और व्यक्तिगत सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages