<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, February 19, 2026

यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ मेधा पार्टी का अनिश्चितकालीन धरना 9वें दिन भी जारी

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को वापस लिए जाने की मांग को लेकर मेधा पार्टी का अनिश्चितकालीन धरना गांधी कला भवन स्थित बापू प्रतिमा के निकट लगातार नौवें दिन भी जारी रहा। धरने का नेतृत्व मेधा पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष रूद्र आदर्श पाण्डेय कर रहे हैं।

मेधा पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता दीन दयाल त्रिपाठी ने कहा कि जब तक यूजीसी का भेदभाव पैदा करने वाला नियम वापस नहीं लिया जाता, तब तक चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावी लाभ के लिए छात्रों को जाति और वर्ग में बांटने का षड्यंत्र किया जा रहा है, जिसे स्वीकार नहीं किया जाएगा।

धरने पर बैठे रूद्र आदर्श पाण्डेय ने कहा कि उच्च शिक्षा परिसरों में समानता को बढ़ावा देने के नाम पर लाया गया यह नया नियम छात्रों को जातियों में विभाजित करने वाला है, जो खतरनाक है। उन्होंने सरकार से निर्णय वापस लेने की मांग की। साथ ही धरने को समर्थन दे रहे सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं और संगठनों के प्रति आभार जताया।

धरने के नौवें दिन अभयदेव शुक्ल, रवि शुक्ला, वैभव शुक्ला, संतोष प्रधान, वृजेश द्विवेदी, रामरीका पाण्डेय, चन्द्रेश प्रताप सिंह, राम प्रताप सिंह, हरिगोविन्द द्विवेदी समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages