वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। गुरुवार को प्रेस क्लब सभागार में क्लब अध्यक्ष विनोद कुमार उपाध्याय के संयोजन में पत्रकारों एवं उनके परिजनों के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 120 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान शुगर, ब्लड प्रेशर और हीमोग्लोबिन की जांच के साथ एलोपैथिक और होम्योपैथिक दवाएं निःशुल्क वितरित की गईं।
क्लब अध्यक्ष विनोद कुमार उपाध्याय और महामंत्री महेंद्र तिवारी ने बताया कि पत्रकारों के बेहतर स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर ऐसे शिविर आयोजित किए जाते हैं।
शिविर में पटेल एस.एम.एच. हॉस्पिटल व जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने सक्रिय योगदान दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रेस क्लब पदाधिकारियों व सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।

No comments:
Post a Comment