महादेवा बस्ती। वरिष्ठ पत्रकार अजीत मणि त्रिपाठी के पूज्य पिता जी के आकस्मिक निधन की खबर से पत्रकार जगत एवं क्षेत्रीय समाज में शोक की लहर दौड़ गई। निधन का समाचार मिलते ही पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए शोक संवेदना प्रकट की।
बताया जा रहा है कि दिवंगत सरल, मिलनसार एवं धर्मपरायण व्यक्तित्व के धनी थे। वे सदैव समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करते रहे। उनके सानिध्य में परिवार एवं समाज को निरंतर मार्गदर्शन प्राप्त होता रहा। उनके निधन से क्षेत्र ने एक सम्मानित एवं आदर्श अभिभावक को खो दिया है।
इस दुःखद अवसर पर पत्रकार राजाराम, संजय उपाध्याय, राजेश राज, बी.पी. लहरी, बेचूलाल अग्रहरि एवं सूरज मिश्रा सहित अनेक पत्रकारों एवं शुभचिंतकों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार को धैर्य प्रदान करने की कामना की।

No comments:
Post a Comment