<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, February 9, 2026

फेडरेशन कप वॉलीबाल में पूर्वोत्तर रेलवे के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, जीते रजत व कांस्य पदक

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के खिलाड़ी निरन्तर अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से भारतीय रेल एवं देश का नाम रोशन कर रहे हैं। इसी क्रम में पूर्वोत्तर रेलवे की खिलाड़ी दीक्षा एवं सुमेधा ने भारतीय रेलवे टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए 03 से 08 फरवरी 2026 तक रायपुर में आयोजित फेडरेशन कप वॉलीबाल प्रतियोगिता में शानदार खेल का प्रदर्शन कर रजत पदक अपने नाम किया।

वहीं पूर्वोत्तर रेलवे के वॉलीबाल कोच विनोद सिंह ने भारतीय रेलवे पुरुष टीम के कोच के रूप में प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया, जहाँ टीम ने कांस्य पदक जीतकर सफलता हासिल की।

पूर्वोत्तर रेलवे के इन खिलाड़ियों एवं कोच के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर महाप्रबंधक उदय बोरवणकर, पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ के अध्यक्ष अभय कुमार गुप्ता एवं महासचिव/नरसा पंकज कुमार सिंह ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा भविष्य में भी इसी प्रकार श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages