<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, February 9, 2026

गैंगेस्टर एक्ट का 25 हजार का इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता।


संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गैंगेस्टर एक्ट में वांछित 25,000 रुपये के इनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 1010/2026, धारा 2(बी)(1), 2(बी)(6), 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के अंतर्गत वांछित अभियुक्त दयानन्द शर्मा पुत्र रामकमल, निवासी गड़सरपार, थाना कोतवाली खलीलाबाद, जनपद संतकबीरनगर को 09 फरवरी 2026 को विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही के उपरांत न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages