बस्ती। जिलाधिकारी के निर्देश पर सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-।। तथा अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन चितरंजन कुमार के मार्गदर्शन में होली पर्व के अवसर पर मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों की बिक्री पर नियंत्रण के लिए खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने व्यापक प्रवर्तन कार्रवाई की।
खाद्य टीम ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में खाद्य नमूने संकलित किए और खाद्य कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 और नियमावली 2011 के प्रावधानों के तहत सुरक्षित और शुद्ध खाद्य पदार्थों की बिक्री के लिए जागरूक किया।
प्रवर्तन दल ने दिनांक 20 व 21 फरवरी 2026 को अभिसूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए लगभग 1150 किलोग्राम खोया लावारिस अवस्था में सड़क किनारे, गंदगी और बदबूदार अस्वस्थ्यकर स्थिति में पाया। इसे जब्त कर नष्ट किया गया।
इस अभियान में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुभेष कुमार, दिनेश चौधरी, अजय कुमार श्रीवास्तव, बृजेश कुमार वर्मा और श्रीमती अंकिता मौजूद रहे।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया कि यह अभियान मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों के खिलाफ निरंतर जारी रहेगा, ताकि पर्व के दौरान नागरिक सुरक्षित और स्वच्छ खाद्य पदार्थों का उपयोग कर सकें।
.jpeg)
No comments:
Post a Comment