<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, February 21, 2026

जिले में मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर की अंतिम तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित

बस्ती। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार, अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह (बस्ती क्लब) में प्रस्तावित मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर की अंतिम तैयारियों की समीक्षा हेतु आज जिले के समस्त शासकीय विभागों की बैठक आयोजित की गई।

माननीय जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बस्ती श्री शमसुल हक ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए बताया कि मेगा शिविर में जिले के सभी सरकारी विभागों के समन्वय से निर्बल वर्ग, दिव्यांगजन, बच्चों, महिलाओं, निर्धन वर्ग, असंगठित क्षेत्र के श्रमिक और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रदर्शन एवं प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
इस शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर वर्ग, महिलाओं, बच्चों, असंगठित क्षेत्र के श्रमिक और दिव्यांगजनों को विधिक रूप से सशक्त बनाना एवं न्याय और सरकारी योजनाओं तक उनकी पहुँच सुनिश्चित करना है। इसके माध्यम से लोग अपने कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक होंगे और विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किए जाएंगे।
समीक्षा बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी बस्ती डॉ. राजीव निगम, जिला विकास अधिकारी अजय कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी डॉ. बी.आर. मौर्या सहित जिले के अन्य अधिकारियों ने भी भाग लिया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages