<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, February 21, 2026

DRI ने लखनऊ में काठमांडू-दिल्ली बस के यात्री से 3.6 किलोग्राम हेरोइन जब्त की


लखनऊ। काठमांडू से दिल्ली जा रही बस में यात्रा कर रही एक महिला यात्री के पास मादक पदार्थ होने की खुफिया सूचना के आधार पर राजस्व आसूचना निदेशालय (DRI) के अधिकारियों ने निगरानी बढ़ाई और 20/21.02.2026 को मध्यरात्रि के करीब संदिग्ध व्यक्ति की लखनऊ में रोककर जाँच  की।

यात्री के सामान की गहन तलाशी के दौरान 03 पैकेटों में रखा 3630 ग्राम सफेद पाउडरनुमा पदार्थ बरामद हुआ। मौके पर किए गए फील्ड टेस्ट में उक्त पदार्थ हेरोइन पाया गया। बरामद हेरोइन का कुल मूल्य अवैध  बाजार में लगभग ₹7.26 करोड़ आंका गया है।
बरामद हेरोइन को NDPS अधिनियम, 1985 के प्रावधानों के तहत जब्त किया गया तथा प्रतिबंधित पदार्थ ले जा रही यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मामले की आगे की जांच जारी है।
पिछले तीन महीनों में, DRI ने लखनऊ में 3 मामलों में कुल 11.9 किलोग्राम हेरोइन जब्त की है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages