गोरखपुर। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा और बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए 07075/07076 हैदराबाद-गोरखपुर-हैदराबाद विशेष गाड़ी के संचालन की अवधि में विस्तार किया है। साथ ही, मंदमारि स्टेशन पर नॉन इंटरलॉक कार्य के कारण कुछ तिथियों पर इस विशेष ट्रेन को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा।
- अवधि विस्तार का विवरण इस प्रकार है
07075 हैदराबाद-गोरखपुर विशेष गाड़ी 20 एवं 27 फरवरी, 2026 को अपने निर्धारित मार्ग से चलाई जाएगी। वहीं, मंदमारि स्टेशन पर नॉन इंटरलॉक कार्य के चलते 13 फरवरी, 2026 को हैदराबाद से चलने वाली यह गाड़ी परिवर्तित मार्ग सिकंदराबाद-मुदखेड़-पूर्णा-अकोला-इटारसी के रास्ते संचालित की जाएगी।
इसी क्रम में 07076 गोरखपुर-हैदराबाद विशेष गाड़ी 15, 22 फरवरी एवं 01 मार्च, 2026 को अपने निर्धारित मार्ग से चलाई जाएगी। जबकि 08 फरवरी, 2026 को हैदराबाद से चलने वाली गाड़ी मंदमारि स्टेशन पर ब्लॉक के कारण परिवर्तित मार्ग इटारसी-अकोला-पूर्णा-मुदखेड़-सिकंदराबाद से चलाई जाएगी।
- कोच संरचना
इस विशेष ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 04, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 08, शयनयान श्रेणी के 06, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 02, एक एल.एस.एल.आर.डी. तथा एक जनरेटर सह लगेजयान शामिल होगा।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पूर्व ट्रेन के मार्ग और समय की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।
.jpg)
No comments:
Post a Comment