<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, February 8, 2026

भगवान चित्रगुप्त मंदिर में हुई भव्य महा आरती

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता




बस्ती। नगर के चित्रगुप्त चौक स्थित धर्मशाला रोड पर भगवान चित्रगुप्त मंदिर में भव्य महा आरती का आयोजन किया गया। यह महा आरती युवा अध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में संपन्न हुई।

कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र मोहन वर्मा मुख्य यजमान रहे। उनके साथ महामंत्री प्रदीप कुमार श्रीवास्तव तथा कोषाध्यक्ष कृष्ण चंद्र श्रीवास्तव ‘गोप जी’ द्वारा विधि-विधान से भगवान चित्रगुप्त का पूजन एवं महा आरती की गई। पूजन-अर्चन मंदिर के पुजारी अयोध्या प्रसाद ने संपन्न कराया।

महा आरती में भक्तों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही। इस अवसर पर शुभ श्रीवास्तव, अरुणिमा खरे, साक्षी श्रीवास्तव, आरव श्रीवास्तव एवं कंचन पांडेय सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ।

No comments:

Post a Comment

Pages