<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, February 20, 2026

महादेवा क्षेत्र के तीन गांवों में सड़क निर्माण का शुभारंभ, ग्रामीणों में खुशी की लहर


बस्ती। दूधराम ने शुक्रवार को महादेवा विधानसभा क्षेत्र के मेहड़ा, मनिकवरा और शोभन पार गांवों में बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण एवं विशेष मरम्मत कार्य का पूजन-अर्चन कर विधिवत शुभारंभ किया। लंबे समय से खराब सड़कों की समस्या झेल रहे ग्रामीणों के लिए यह कार्य बड़ी राहत लेकर आया है।
विधायक दूधराम ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए बेहतर सड़क व्यवस्था अत्यंत आवश्यक है। सड़क निर्माण से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि क्षेत्र का कोई भी गांव विकास से वंचित नहीं रहेगा।
ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दिनों में रास्तों की स्थिति अत्यंत दयनीय हो जाती थी, जिससे स्कूल जाने वाले बच्चों, मरीजों और किसानों को काफी परेशानी उठानी पड़ती थी। अब निर्माण कार्य शुरू होने से लोगों में उत्साह है और उन्हें जल्द ही बेहतर सड़क सुविधा मिलने की उम्मीद है।
इस मौके पर उमेश चौधरी, राजेश चौधरी, इंद्रेश चौधरी, ज्ञानचंद चौधरी, अमर सिंह, गिरजेश भारती, पवन चौधरी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे। लोगों ने विधायक का आभार जताते हुए कहा कि सड़क निर्माण कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्र में विकास की रफ्तार और तेज होगी तथा आसपास के गांवों को भी इसका लाभ मिलेगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages