<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, February 20, 2026

वार्षिकोत्सव छात्रों के लिये एक बड़ा अवसर - राम प्रसाद चौधरी


बस्ती। ब्लेस्ड पब्लिक स्कूल का प्रथम वार्षिकोत्सव अवध नगर डमरूआ में उल्लास के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि सांसद राम प्रसाद चौधरी ने कहा कि वार्षिकोत्सव छात्रों के लिये एक बड़ा अवसर हैं जहां वे अपने प्रतिभा को स्वर देते हैं। कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम हैे जिससे जीवन के नये द्वार खुलते हैं। कहा कि नन्हें-मुन्ने बच्चों ने जिस प्रकार से प्रस्तुतियां दी वह सराहनीय है।
विशिष्ट अतिथि पूर्व सीएमओ राजेन्द्र प्रसाद चौधरी, सन्तराम वर्मा, रामलाल वर्मा, पूर्व प्राचार्य अच्छेलाल  चौधरी ने कहा कि वार्षिकोत्सव से छात्रों को ज्ञान विविध क्षेत्रों में बढता है।
प्रबंधक बजरंगी प्रसाद चौधरी ने अतिथियों, अभिभावकों का स्वागत करते हुये कहा कि  ब्लेस्ड पब्लिक स्कूल का उद्देश्य छात्रों का सर्वागीण विकास करना है इस दिशा में निरन्तर प्रयास जारी है। प्रधानाचार्य आभा चौधरी ने कहा कि  ब्लेस्ड पब्लिक स्कूल में खेलकूद का बड़ा परिसर होने के साथ ही छात्रों को प्रवेश के लिये  एक माह डेमो दिया जाता है। बेहतर शिक्षा हमारा लक्ष्य है।  विद्यालय कार्य समिति सदस्य मृत्युंजय चौधरी, अमरतन्जय चौधरी, धैर्य चौधरी, रविपाल पटेल, महिपाल पटेल ने कहा कि ब्लेस्ड पब्लिक स्कूल ने कम समय में अभिभावकों का भरोसा जीता है।
वार्षिकोत्सव में सृजन, प्राशी, अप्पवी, विभि, अन्निका, अन्नू आदि ने  सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मन मोह लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अरूण चौधरी, सिद्धनाथ प्रजापति, प्रमोद, शिवम, सुप्रिया, सरिता, अंकित, मिथिलेश कुमार, समीवुर्रहमान, चांदनी, महिमा, स्मिता, रोली, धर्मेन्द्र, गीता, सुमन वर्मा, पूजा चौधरी, परशुराम पजापति, शिवकुमार, अमरेन्द्र पटेल, प्रमोद चौधरी, परशुराम पजापति, शिवम पटेल के साथ ही अनेक अभिभावक, शिक्षक, छात्र उपस्थित रहे।   

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages