<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, February 20, 2026

दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का शुक्रवार को हवन-पूजन और भंडारे के साथ हुआ समापन


बस्ती। हर्रैया ब्लॉक के समौड़ी गांव स्थित काली माता मंदिर में आयोजित दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का शुक्रवार को हवन-पूजन और भंडारे के साथ समापन हुआ। माता काली की असीम अनुकंपा से आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और धर्म लाभ उठाया। गुरुवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अखंड श्री रामचरितमानस पाठ का शुभारंभ हुआ था। 24 घंटे तक चले इस अनवरत पाठ से संपूर्ण क्षेत्र का वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर रहा। शुक्रवार को पाठ की पूर्णाहुति के अवसर पर विशेष हवन-पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें यजमानों ने आहुतियां देकर विश्व कल्याण की कामना की। गांव के पुरोहित पंडित दुर्गा प्रसाद पाण्डेय द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधान से पूजा अर्चना कर हवन का कार्य संपन्न कराया। समापन अवसर पर गांव की महिलाओं द्वारा मंगल गीत भी गाया गया। हवन और आरती के पश्चात भंडारे का शुभारंभ हुआ। प्रसाद के रूप में आयोजित इस भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे की व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए गांव के युवाओं ने सेवा भावना के साथ सहयोग किया। आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन सामूहिक सहयोग और श्रद्धा का प्रतीक है। जो प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जाता है। आयोजकों ने इस पुनीत कार्य को सफल बनाने के लिए सभी सहयोगियों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर माता काली और प्रभु श्री राम के जयकारों से गुंजायमान रहा। देर शाम तक प्रसाद वितरण का कार्य चलता रहा, जिससे पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। आयोजन समिति में मुख्य रूप से शंभूनाथ मिश्र, बजरंगी मिश्र, गोपाल मिश्र, हरीश मिश्र, सन्नी मिश्र, उत्तम मिश्र, शिवा शुक्ल, हर्ष, प्रशान्त, रौनक, शुभ्रांश, शिवांश, उज्ज्वल आदि शामिल रहे।
इस अवसर पर देवेन्द्र नाथ मिश्र बाबू जी, धीरेन्द्र नाथ मिश्र, राम सुमति मिश्र, सुरेंद्र नाथ मिश्र, विजय पण्डित जी, अजय मिश्र, रामफूल मिश्र, शिव पूजन मिश्र, राम पूजन मिश्र, कृष्ण पूजन मिश्र, प्रमोद मिश्र, अनिल मिश्र, विजय मिश्र, अशोक मिश्र, दुर्गा प्रसाद मिश्र, पटवारी मिश्र, रामफेर मिश्र, नंदकुमार मिश्र, धरणीधर मिश्र, विद्यासागर मिश्र, उमेश मिश्र, सुभाष मिश्र, चंद्रप्रकाश मिश्र, ओम प्रकाश मिश्र, विश्वप्रकाश मिश्र, गिरजेश मिश्र, श्रीनाथ मिश्र, रामबहोर मिश्र, पशुपति नाथ शुक्ल, अरुण शुक्ल, राम जियावन शुक्ल, भगवान शुक्ल, उमाशंकर शुक्ल, प्रभात शुक्ल, कृष्ण सागर मिश्र, अमरनाथ मिश्र, डॉ. धु्रव मिश्र आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages