<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, February 20, 2026

होली से पहले वेतन–पेंशन भुगतान की मांग, कर्मचारी परिषद ने मुख्यमंत्री से की अपील


गोरखपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने होली पर्व के मद्देनज़र प्रदेश के सभी नियमित कर्मचारियों, शिक्षकों, रसोइयों, शिक्षामित्रों, संविदा एवं आउटसोर्सिंग कर्मचारियों तथा पेंशनरों को 25 फरवरी तक वेतन और पेंशन का भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की है। इस संबंध में परिषद ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा जिलाधिकारी गोरखपुर को ट्वीट कर अनुरोध भेजा है।
परिषद के अध्यक्ष रूपेश श्रीवास्तव एवं मदन मुरारी शुक्ल ने कहा कि होली जैसे प्रमुख त्यौहार पर समय से वेतन और पेंशन मिलने से कर्मचारी और पेंशनर अपने परिवार के साथ हर्षोल्लास एवं सम्मानपूर्वक त्योहार मना सकेंगे। उन्होंने कहा कि भुगतान में विलंब होने पर कर्मचारियों और पेंशनरों की होली बेरंग हो सकती है।
पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री एवं जिलाधिकारी से इस संबंध में शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपेक्षा की है, ताकि सभी वर्गों को समय से वेतन, पेंशन एवं मानदेय का भुगतान सुनिश्चित हो सके।

No comments:

Post a Comment

Pages