<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, February 1, 2026

विकसित भारत के संकल्प को नई गति देगा केन्द्रीय बजट - राना दिनेश प्रताप सिंह


बस्ती। केन्द्रीय बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख राना दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि संसद में प्रस्तुत किया गया बजट विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। यह बजट आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा को मजबूत आधार प्रदान करेगा।
उन्होंने कहा कि बजट में तीन नए अखिल भारतीय आयुर्वेदिक संस्थानों की स्थापना का निर्णय देश की प्राचीन चिकित्सा पद्धति को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
श्री राना ने कहा कि ग्रामीण विकास, नगरीकरण, युवाओं के रोजगार, किसानों की आय वृद्धि और महिलाओं के सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए यह बजट समाज के हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
उन्होंने देश के प्रधानमंत्री श्रीमान नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट देश को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages