अशेाक नगर। केन्द्रीय संचार एवं पूर्वाेत्तर क्षेत्र विकास मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया आज रविवार को मध्य प्रदेश के चार दिवसीय प्रवास पर आ रहे हैं। वे यहां 04 फरवरी तक अशोक नगर जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
जिला प्रशासन द्वारा जारी भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार केन्द्रीय मंत्री सिंधिया आज रात 08 बजे भोपाल से प्रस्थान कर रात्रि 11ः45 अशोकनगर आएंगें तथा रात्रि विश्राम के बाद 02 फरवरी को प्रातरू 09ः45 बजे से 10ः15 बजे तक सर्किट हाउस में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेगें। इसके बाद वे प्रातः 10ः15 बजे से 11 बजे तक स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेगें और प्रातः 11ः10 बजे से दोपहर 12ः10 बजे तक जनसंपर्क ऑफिस कलेक्ट्रेट के पास में आमजन से मुलाकात करेगें। सिंधिया दोपहर 12ः15 बजे से दोपहर 01ः45 बजे तक कलेक्ट्रेट में आयोजित दिशा की मीटिंग में भाग लेगें और इसके बाद दोपहर 01ः45 से 02ः15 बजे तक कलेक्ट्रेट में प्रेस कान्फ्रेंस करेगें। इसके बाद वे दोपहर 02ः40 बजे शासकीय लॉ कॉलेज में कॉल सेंटर का निरीक्षण करेगें तथा दिव्यांग शिविर में दिव्यांगजनों को किट का वितरण करेगें, तत्पश्चात सायं 05ः15 बजे से 06ः15 बजे तक सोवत में सिंध नदी के ब्रिज का उद्घाटन करेगें।
सिंधिया अगले दिन 03 फरवरी को दोपहर 12ः10 बजे चंदेरी विधानसभा क्षेत्र के बैधाई(डुंगासरा) में विद्युत सब स्टेशन का लोकार्पण करेंगे औ दोपहर 01ः40 बजे मडी महिदपुर में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोपहर 02ः10 बजे ग्राम भर्राेली में विद्युत सब स्टेशन का लोकार्पण करेंगे। वे दोपहर 03ः40 बजे ईसागढ़ में गौरव दिवस कार्यक्रम में भाग लेंगे तथा सायं 05ः40 बजे चंदेरी में तहसील हॉस्पिटल की साईट का भ्रमण करेने के बाद सायं 06ः25 बजे अर्राेन में विद्युत सब स्टेशन का लोकार्पण करेंगे।
सिंधिया 04 फरवरी को प्रातः 09.30 बजे से 10 बजे तक जनसंपर्क करेंगे और इसके बाद प्रातः 10ः10 बजे शिशु मंदिर विद्यालय के नवीन भवन का लोकार्पण करेंगे। वे प्रातः 11ः50 बजे शासकीय माधव महाविद्यालय चंदेरी में स्थापित स्व. माधवराव सिंधिया की मूर्ति का अनावरण, दोपहर 12ः45 बजे पिपरई में सीएम राईज स्कूल का उद्घाटन करने के बाद दोपहर 02ः45 बजे बंगला चौराहा पर आयोजित रविदास जयंती कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके पश्चात सिंधिया दोपहर 03ः55 बजे ग्राम ओंडेर में ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का निरीक्षण करने के बाद भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।
No comments:
Post a Comment