बस्ती। शिव हर्ष किसान पी.जी. कॉलेज के पूर्व छात्र नेता एवं मेधा पार्टी की युवा शाखा के प्रदेश अध्यक्ष रूद्र आदर्श पाण्डेय को बुधवार को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। पुलिस को आशंका थी कि राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल के बस्ती दौरे के दौरान वह काला झंडा दिखाकर विरोध प्रदर्शन कर सकते हैं।
बताया जा रहा है कि रूद्र आदर्श पाण्डेय ने सोशल मीडिया के माध्यम से यूजीसी से जुड़े मामले में सवर्णों के साथ भेदभाव का आरोप लगाते हुए राज्यपाल को ज्ञापन देने तथा काला झंडा दिखाने की चेतावनी दी थी। इसी को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया और संभावित कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए उन्हें उनके आवास पर नजरबंद कर दिया गया।
राज्यपाल के बस्ती से रवाना होने के बाद पुलिस ने रूद्र आदर्श पाण्डेय को हाउस अरेस्ट से मुक्त कर दिया। इस कार्रवाई को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा बनी हुई है।

No comments:
Post a Comment