<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, February 10, 2026

महाशिवरात्रि पर श्री कर्णेश्वर मंदिर में होगा सामूहिक रुद्राभिषेक


बस्ती। सनातन धर्म चेतना चैरिटेबल ट्रस्ट की एक महत्वपूर्ण बैठक गायत्री शक्तिपीठ परिसर में सम्पन्न हुई। बैठक में संस्था के संस्थापक राजेश मिश्रा ने महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 15 फरवरी को श्री कर्णेश्वर मंदिर में सभी वर्गों के श्रद्धालुओं के लिए दोष एवं ग्रह बाधा से मुक्ति हेतु सामूहिक प्रार्थना एवं रुद्राभिषेक का आयोजन किया जाएगा।
आयोजन की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से सभी सहयोगियों एवं व्यवस्था प्रबंधन से जुड़े लोगों से सक्रिय सहयोग करने तथा कार्यक्रम की जानकारी जन-जन तक पहुँचाने का आग्रह किया गया। कार्यक्रम संयोजक राजेश मिश्र ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य मंदिर परिसर को आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण करना तथा सनातन परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन को और अधिक मजबूत करना है।
बैठक के दौरान कार्यक्रम की तैयारियों, धार्मिक विधानों एवं व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए और पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर संस्था के संस्थापक राजेश मिश्रा सहित विशाल पाण्डेय, जगदम्बिका पाण्डेय, आचार्य वेद प्रकाश त्रिपाठी, ओम प्रकाश ठाकुर, शैलेष कुमार श्रीवास्तव (एडवोकेट), सौरभ कुमार बोस, सर्वेष श्रीवास्तव, राजेन्द्र गौड़, राजकुमार, मोनू, महेंद्र तिवारी, अनय पाण्डेय, दीनानाथ शुक्ल, शिवराम गुप्ता, राम मनोहर, कृष्णकांत सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
भगवान भोलेनाथ के जयकारों के बीच भक्तिमय वातावरण में बैठक का समापन किया गया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages