<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, February 4, 2026

ब्रिज गर्डर लांचिंग के कारण कुछ ट्रेनों का शार्ट टर्मिनेशन/ओरिजिनेशन

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


गोरखपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा संरक्षित गाड़ी संचालन सुनिश्चित करने के लिए वाराणसी मंडल के पिवकोल–सलेमपुर स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या 08 पर गर्डर लांचिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के परिप्रेक्ष्य में संबंधित रेलखंड पर ब्लॉक लिए जाने के कारण कुछ ट्रेनों का शार्ट टर्मिनेशन एवं शार्ट ओरिजिनेशन किया गया है।

रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 04 एवं 10 फरवरी 2026 को चलने वाली 20103 लोकमान्य तिलक टर्मिनस–आजमगढ़ एक्सप्रेस आजमगढ़ के स्थान पर भटनी स्टेशन पर ही समाप्त होगी। इस दौरान भटनी–आजमगढ़ के मध्य यह गाड़ी निरस्त रहेगी।

इसी प्रकार, आजमगढ़ से 05 एवं 11 फरवरी 2026 को चलने वाली 20104 आजमगढ़–लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस आजमगढ़ के स्थान पर भटनी स्टेशन से ही चलाई जाएगी तथा आजमगढ़–भटनी के मध्य यह गाड़ी निरस्त रहेगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से असुविधा के लिए खेद जताते हुए यात्रा से पूर्व अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करने की अपील की है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages