<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, February 4, 2026

एन.ई. रेलवे सीनियर सेकेंडरी स्कूल कौआबाग में प्रवेश फार्म वितरण 5 फरवरी से


गोरखपुर। एन.ई. रेलवे सीनियर सेकेंडरी स्कूल कौआबाग, गोरखपुर में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6वीं से 9वीं तक प्रवेश हेतु आवेदन फार्म का वितरण 05 फरवरी 2026 से किया जाएगा। इच्छुक अभिभावक किसी भी कार्यदिवस में प्रातः 10:00 बजे से अपरान्ह 02:00 बजे तक विद्यालय से प्रवेश फार्म प्राप्त कर सकते हैं। फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 06 मार्च 2026 निर्धारित की गई है।

सी.बी.एस.ई. नई दिल्ली से मान्यता प्राप्त यह अंग्रेजी माध्यम विद्यालय योग्य एवं अनुभवी शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा उच्च स्तरीय शिक्षा प्रदान करता है। विद्यालय में स्मार्ट क्लास, आधुनिक विज्ञान प्रयोगशाला एवं समृद्ध पुस्तकालय की सुविधा उपलब्ध है। साथ ही छात्र-छात्राओं के शारीरिक विकास हेतु खेल मैदान एवं आधुनिक बास्केटबॉल कोर्ट भी मौजूद है। विद्यालय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages