<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, February 4, 2026

डीएम ने कलेक्ट्रेट कार्यालयों/पटलों का किया निरीक्षण

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने कलेक्ट्रेट स्थित विभिन्न कार्यालयों एवं पटलों का निरीक्षण किया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) जय प्रकाश तथा अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चंद्रेश कुमार सिंह उपस्थित रहे।

निरीक्षण के क्रम में न्याय सहायक कक्ष, खनन अनुभाग, आपदा नियंत्रण कक्ष, शिकायत कक्ष, राजस्व अभिलेखागार, जिला कंट्रोल रूम सहित अन्य कार्यालयों/पटलों का अवलोकन किया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से उनके कार्यों की जानकारी लेते हुए लंबित पत्रावलियों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने उपस्थिति पंजिका, पत्रावलियों पर की गई कार्यवाही की रेंडम जांच भी की तथा शिकायती प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण पर विशेष जोर दिया।

राजस्व अभिलेखागार के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता, अभिलेखों की बाइंडिंग तथा साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। साथ ही सभी कक्षों में सीसीटीवी कैमरे लगाने एवं आपदा की स्थिति में सुरक्षा उपकरणों के उपयोग की जानकारी रखने को कहा।

निरीक्षण के अंत में जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों का निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर कलेक्ट्रेट के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages