<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, February 4, 2026

रविदास जयंती पर उत्पात मचाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। नगर थाना क्षेत्र के नगरखास दक्षिण टोला निवासी अनुसूचित जाति के राम जनक पुत्र राजाराम ने संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती के अवसर पर निकाली गई झांकी व जुलूस के दौरान दबंगों द्वारा मारपीट और उत्पात मचाने का आरोप लगाते हुए भीम आर्मी के पूर्व मंडल सह संयोजक अजय आजाद के नेतृत्व में बुधवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की गई।

ज्ञापन में बताया गया कि 1 फरवरी को रविदास जयंती की झांकी लेकर बेलाडी चौराहे की ओर जाते समय रास्ते में कुछ युवकों द्वारा महिलाओं का वीडियो बनाया जा रहा था। मना करने पर गाली-गलौज व धमकी दी गई। जुलूस की वापसी के दौरान आरोप है कि प्रिंस, प्रभु, संजीत, विजय, रंजीत, अजय सहित 10-15 अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडा और सरिया लेकर रास्ता रोककर हमला कर दिया। महिलाओं के साथ अभद्रता की गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हमले में सूरज प्रसाद की नाक टूट गई, अशोक कुमार व राम जनक के सिर में गंभीर चोटें आईं, जबकि करुणा देवी व प्रमिला देवी सहित बच्चों को भी चोटें लगीं। आरोप है कि संत रविदास जी के फोटो व डोले को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

पीड़ितों का कहना है कि थाने में तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने सही धाराओं में मुकदमा दर्ज नहीं किया और घायलों का मेडिकल भी नहीं कराया गया। भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि न्याय नहीं मिला तो आंदोलन किया जाएगा।

ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में पीड़ित महिलाएं व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages