<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, February 4, 2026

रविदास जयंती कार्यक्रम में दबंगों ने दिया धमकी, एसपी से लगाया न्याय की गुहार


बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के मथौली निवासी रंजीत पुत्र महादेव ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर रविदास जयन्ती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान दबंगों द्वारा कार्येक्रम रोकने, धमकी देने और फर्जी मामलों में धमकी देने के मामले में दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग किया है।  
एसपी को दिये पत्र में  रंजीत ने कहा है कि वह सामाजिक कार्यकर्ता है। गत 1 फरवरी को रविदास जयन्ती के अवसर पर गांव में कार्यक्रम आयोजित किया गया था  उसी समय गांव के तीरथ पुत्र कोदई, सूरज गौतम पुत्र तीरथ, अजीत कुमार पुत्र राम उजागिर बालकराम पुत्र गुरू प्रकाश अपने साथ कुछ अन्य लोगों को लेकर कार्यक्रम स्थल पर आये और दबंगई के बल पर कार्यक्रम रोकने की कोशिश किया।  मना करने पर उन लोगों ने रंजीत को मां बहन की भद्दी-भद्दी गाली व जान से मारने की धमकी  दिया कि तुम बहुत बड़े नेता हो गये हो नेतागिरी करोगे तो तुम्हें जान से मार देगे। रंजीत ने 112 नम्बर पर पुलिस को सूचना दिया तो पुलिस मौके पर आई परन्तु कोई कार्यवाही नही किया। रंजीत ने थाना लालगंज पर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया परन्तु कोई कार्यवाही नही की गई। दबंग अब उसे धमकियां दे रहे हैं। रंजीत ने मांग किया कि मामले की गंभीरता को देखते हुये दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई और अपने जान माल के सुरक्षा की गुहार लगाया है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages