<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, February 4, 2026

संतकबीरनगर में आमजन को साइबर अपराधों से बचाव के लिए गोष्ठी आयोजित


संतकबीरनगर। थाना बेलहरकला प्रांगण में पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में आमजन को साइबर अपराधों से बचाव के लिए एक विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम थाना संतकबीरनगर अमित कुमार के पर्यवेक्षण में किया गया।
गोष्टि में लगभग 80 नागरिकों ने भाग लिया और विशेषज्ञों द्वारा ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया हैकिंग, फर्जी कॉल, ओटीपी फ्रॉड, लिंक क्लिक धोखाधड़ी सहित विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। नागरिकों को किसी भी संदिग्ध कॉल या संदेश पर तुरंत प्रतिक्रिया न देने तथा अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने की चेतावनी दी गई।
साथ ही उपस्थित नागरिकों को साइबर अपराध होने की स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने और cybercrime.gov.in पोर्टल पर रिपोर्ट करने की प्रक्रिया से भी अवगत कराया गया।
पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा लगातार इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के प्रति प्रेरित किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक बेलहरकला अनिल कुमार, उ0नि0  राजेश कुमार दुबे, उ0नि0 रविंद्र शर्मा, आ0 शैलेश यादव, आ0 दीनानाथ साहनी, आ0 बृजेश सिंह, आ0 राम भूषण पटेल, आ0 रोहित हिंद सहित क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages