<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, February 4, 2026

विधिक सहायता सेवा शिविर की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संत कबीर नगर। जनपद न्यायाधीश के निर्देश के क्रम में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुनील कुमार सिंह की अध्यक्षता में 22 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर की तैयारियों की समीक्षा हेतु एडीआर भवन, जनपद न्यायालय परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में उक्त शिविर के लिए नामित नोडल अधिकारी/जिला विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश त्रिपाठी, तहसीलदार/पदेन सचिव तालुका विधिक सेवा समिति खलीलाबाद आनंद ओझा, तालुका विधिक सेवा समिति धनघटा एवं खलीलाबाद के पदाधिकारी, नायब तहसीलदार मेंहदावल तथा सूचना विभाग के प्रचार सहायक उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान विधिक सहायता सेवा शिविर के व्यापक प्रचार-प्रसार, कार्ययोजना एवं सफल आयोजन को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर यह सुझाव दिया गया कि शिविर को प्रभावी बनाने हेतु जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक सप्ताह के भीतर एक समन्वय बैठक आयोजित की जाए, जिसमें जिले के सभी विभागों के अधिकारी प्रतिभाग करें। सभी विभागों को निर्देशित किया गया कि वे पात्र लाभार्थियों की सूचना निर्धारित प्रारूप पर 15 फरवरी 2026 तक जिला विकास अधिकारी, संत कबीर नगर को उपलब्ध कराएं तथा इसकी जानकारी मोबाइल नंबर 9415251214 पर भी दें।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन 22 फरवरी 2026 को हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खलीलाबाद, संत कबीर नगर में किया जाएगा। शिविर में सभी विभाग अपने-अपने लाभार्थियों का पंजीकरण कराएंगे तथा विभागीय योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाएंगे। साथ ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को अपने लाभार्थियों को शिविर स्थल तक लाने व वापस ले जाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, वितरण पत्र आदि उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages