वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। थाना लालगंज पुलिस टीम ने पाक्सो एक्ट से संबंधित एक मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
प्रभारी निरीक्षक लालगंज संजय कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम, उपनिरीक्षक मोहन लाल चौधरी मय हमराह द्वारा मु0अ0सं0 343/2025 धारा 137(2), 64(2) एम बीएनएस एवं 5 एल/6 पॉक्सो एक्ट थाना लालगंज से संबंधित वांछित अभियुक्त ज्ञानेश्वर साहू पुत्र अलख चन्द साहू, निवासी दानपुर थाना सदर, जनपद केन्द्रपाड़ा (उड़ीसा) को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार मुखबिर से प्राप्त सटीक सूचना के आधार पर महादेवा चौराहे से लगभग 200 मीटर आगे मुण्डेरवा रोड से अभियुक्त ज्ञानेश्वर साहू को दिन में 13:25 बजे गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

No comments:
Post a Comment