<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, February 4, 2026

महामहिम राज्यपाल के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर डीएम व एसपी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। जनपद में महामहिम राज्यपाल महोदया श्रीमती आनंदीबेन पटेल के प्रस्तावित कार्यक्रम को सकुशल एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत जिलाधिकारी बस्ती श्रीमती कृत्तिका ज्योत्सना एवं पुलिस अधीक्षक बस्ती अभिनन्दन द्वारा कार्यक्रम स्थल का भौतिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, प्रवेश-निकास मार्ग, ड्यूटी प्वाइंट तथा भीड़ प्रबंधन से संबंधित तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की चूक न हो तथा सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।

अधिकारियों ने विभिन्न ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात किए जाने वाले पुलिस बल, यातायात व्यवस्था और आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों की भी समीक्षा की। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती, पीआरओ पुलिस अधीक्षक बस्ती, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।

प्रशासन द्वारा महामहिम राज्यपाल महोदया के कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं गरिमामय ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियाँ समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages