<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, February 4, 2026

सरस्वती शिशु मंदिर पक्कीबाग, गोरखपुर में ‘आशीर्वाद समारोह’ का आयोजन

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


गोरखपुर। सरस्वती शिशु मंदिर (10+2) पक्कीबाग, गोरखपुर में बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होने जा रहे विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना हेतु ‘आशीर्वाद समारोह’ का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की प्रोफेसर डॉ. अनुभूति दुबे तथा विशिष्ट अतिथि भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र, तारापुर के वैज्ञानिक एवं विद्यालय के पुरातन छात्र श्री ओमकार नाथ साहू रहे। डॉ. दुबे ने पंचकोश अवधारणा पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को तनावमुक्त रहकर आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने का संदेश दिया। श्री साहू ने अपने अनुभव साझा करते हुए परिश्रम, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन को सफलता की कुंजी बताया।

विद्यालय के सीबीएसई परीक्षा प्रमुख आचार्य गिरीश चन्द्र पाण्डेय ने परीक्षा संबंधी महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की वंदना व दीप प्रज्वलन से हुआ। अतिथि परिचय प्रधानाचार्य डॉ. राजेश सिंह ने कराया। संचालन आचार्य एस. एन. कुशवाहा ने किया तथा आभार ज्ञापन श्रीमती रुक्मिणी उपाध्याय ने किया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार एवं परीक्षार्थी विद्यार्थी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages