<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, February 1, 2026

गैंगेस्टर एक्ट में वांछित तीन अभियुक्त गिरफ्तार

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना महुली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष महुली रजनीश राय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने गैंगेस्टर एक्ट में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

थाना महुली पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 49/2026 धारा 3(1)/2(बी)(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत वांछित अभियुक्त शिव प्रकाश अग्रहरि पुत्र स्व0 सजनलाल अग्रहरि, कौशल अग्रहरि उर्फ कौशल किशोर अग्रहरि तथा कैलाश अग्रहरि उर्फ कैलाशचन्द दास पुत्रगण शिव प्रकाश अग्रहरि, निवासीगण मुखलिसपुर, थाना महुली, जनपद संतकबीरनगर को दिनांक 01 फरवरी 2026 को विधिक नियमों का पालन करते हुए गिरफ्तार किया गया।

पुलिस टीम द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर तीनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु रवाना किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा इस सफल कार्यवाही के लिए थाना महुली पुलिस टीम की सराहना की गई है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages