वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
गोरखपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा 12333/12334 हावड़ा–प्रयागराज रामबाग–हावड़ा एक्सप्रेस की गाड़ी संख्या में परिवर्तन किया गया है। यह परिवर्तन आगामी अप्रैल माह से प्रभावी होगा।
रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, हावड़ा से 13 अप्रैल, 2026 से चलने वाली 12333 हावड़ा–प्रयागराज रामबाग एक्सप्रेस को संशोधित गाड़ी संख्या 13047 के रूप में चलाया जाएगा। वहीं, प्रयागराज रामबाग से 14 अप्रैल, 2026 से चलने वाली 12334 प्रयागराज रामबाग–हावड़ा एक्सप्रेस को संशोधित गाड़ी संख्या 13048 के रूप में संचालित किया जाएगा।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पूर्व गाड़ी संख्या में हुए इस परिवर्तन की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
.jpg)
No comments:
Post a Comment